Press "Enter" to skip to content

छात्रों के लिए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, 30 दिन में समस्या नहीं सुलझी तो मुख्यमंत्री लगाएंगे सहयोग शिविर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के छात्र-छात्राओं और युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिस तरह बिहार में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग पोर्टल के माध्यम से काम किया जा रहा है, उसी तर्ज पर अब छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए भी अलग ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जाएगा। इस पोर्टल के जरिए विद्यार्थी अपनी समस्याएं और सुझाव सरकार तक पहुंचा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों की समस्याओं को केवल ऑनलाइन दर्ज करके छोड़ नहीं दिया जाएगा, बल्कि उनके समाधान की समयसीमा तय की जाएगी। यदि किसी छात्र की समस्या पोर्टल पर दर्ज होने के बाद 30 दिनों के भीतर हल नहीं होती है तो मुख्यमंत्री स्तर पर अलग से सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर लीक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार व्यवस्था को लीकेज प्रूफ बनाने के लिए काम कर रही है और पेपर लीक करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई और सजा की व्यवस्था की गई है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *