Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में नाला खुदाई के दौरान फ’टी पीएनजी पाइपलाइन, गैस रिसाव से 7 स्कूली छात्राएं बेहो’श

मुजफ्फरपुर स्थित मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ हाट के समीप शुक्रवार को नाला खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन की ट’क्कर से पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षति’ग्रस्त हो गई। सुबह करीब 11:30 बजे हुई इस घट’ना के बाद तेज गति से गैस का रि’साव होने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गैस का प्रभाव पाइपलाइन से सटे हाई स्कूल और मिडिल स्कूल तक पहुंच गया, जहां कक्षाओं में गैस भरने लगी। हा’लात की गंभी’रता को देखते हुए शिक्षकों ने तत्काल सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और स्कूल की छुट्टी कर दी। इसके बावजूद गैस की च’पेट में आने से हाई स्कूल की सात छात्राएं बेहोश हो गईं। सभी छात्राओं को तत्काल मुशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्राओं की हा’लत गंभी’र बताई जा रही है। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि सड़क किनारे जेसीबी से नाला खुदाई चल रही थी।

इसी दौरान जेसीबी मशीन की ट’क्कर से गैस पाइपलाइन फ’ट गई, जिसके बाद रि’साव शुरू हो गया और गैस स्कूल परिसर तक पहुंच गई। घ’टना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा गै’स रि’साव रोकने का कार्य शुरू कर दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *