Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में मुहर्रम से पहले कांटी पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

मुजफ्फरपुर: आगामी मोहर्रम पर्व के अवसर पर क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

इसी क्रम में कांटी और पानापुर करियात थाना क्षेत्र में मोहर्रम के मद्देनजर दिन से लेकर देर रात तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने फ्लैग मार्च किया. पुलिस टीम ने दामोदरपुर दुर्गा मंदिर के पास से लेकर रेलवे गुमटी के आगे तक और चैनपुर फतेहपुर रोड के साथ-साथ हरचंदा इलाके में भी लगातार फ्लैग मार्च कर उपद्रवियों को संदेश दे दिया है.इस अवसर पर एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मोहर्रम पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी टीम के साथ सड़कों पर उतरकर फ्लैग मार्च किया गया है. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से एक-दूसरे के साथ मिलकर इस पर्व को मनाएं और आपसी भाईचारे के साथ खुशियां बांटें.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *