केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विशेष शाखा में सिपाही पदों पर बहाली के लिए बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा में कुल 10,854 अभ्यर्थी शामिल हुए. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की थी.
बीते दिन जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश मिश्रा ने संयुक्त बैठक कर सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया था. प्रशासन ने साफ कहा था कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.













Be First to Comment