सेवा परमो धर्मः संस्था द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मुजफ्फरपुर के इंद्रा पार्क मे किया गया, जिसमें संस्था के नए एवं पुराने सभी सम्मानित सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक में लगभग 200 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।


बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी श्रावण माह में बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरियों की सेवा एवं सहायता के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना था। इस दौरान भोजन, नाश्ता, चाय, बिस्कुट, नींबू पानी, शरबत, शीतल पेयजल तथा विश्राम की व्यवस्था सहित विभिन्न सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि सेवा परमो धर्मः संस्था पिछले तीन वर्षों से निरंतर निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन करती आ रही है तथा संस्था के तमाम सदस्य श्रावण माह में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की तन-मन से सेवा करती आ रही है।

अमित मिश्रा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य मानव सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देना है। उन्होंने समाज के सभी युवाओं एवं इच्छुक लोगों से संस्था से जुड़कर सेवा कार्यों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति संस्था के साथ जुड़कर सेवा करना चाहता है, वह संस्था के पदाधिकारियों अथवा दिए गए संपर्क नंबर पर संपर्क कर सकता है। वहीं बैठक का समापन संस्था के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कांवरिया सेवा शिविर की कामना के साथ किया गया।













Be First to Comment