Press "Enter" to skip to content

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुजफ्फरपुर में भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह की मुख्य उपस्थिति में भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस समारोह में उन्होंने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया और योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है।
इस वर्ष का आयोजन ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर आधारित था। वहीं केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को दुनिया भर के 177 देशों का समर्थन मिला। उन्होंने योग को शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सशक्त आधार बताया।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *