Press "Enter" to skip to content

बांका को बड़ी सौगात! सालों बाद जागी आगरा जोर चेकडैम की किस्मत, 4.57 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

बांका के बौंसी क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करीब तीन दशक से जर्जर पड़े आगरा जोर चेकडैम के पुनर्निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। शहर के मेला मैदान के पास स्थित इस पुराने चेकडैम को अब नए सिरे से तैयार किया जाएगा।

पूर्व मंत्री सह अमरपुर विधायक जयंतराज के प्रयास से लघु जल संसाधन विभाग ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। करीब 4 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से चेकडैम के साथ-साथ छठ घाट का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर संवेदक का चयन कर लिया गया है और जल्द ही जमीन पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

लघु जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा। चेकडैम बनने के बाद आसपास के एक हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। इससे किसानों की बारिश पर निर्भरता कम होगी और खेती को मजबूती मिलेगी।

बताया जाता है कि साल 1995 में आई भीषण बाढ़ के दौरान आगरा जोर चेकडैम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही स्थानीय किसान और ग्रामीण लगातार इसके पुनर्निर्माण की मांग करते रहे थे। अब वर्षों के इंतजार के बाद इस योजना को हरी झंडी मिल गई है।

चेकडैम के निर्माण के साथ-साथ आगरा जोर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। यह जगह इलाके के प्रमुख छठ घाटों में शामिल है, जहां हर साल छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यहां करीब 300 फीट लंबा पक्का घाट बनाया जाएगा। इससे छठ पूजा के दौरान लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। योजना की मंजूरी मिलने के बाद आसपास के गांवों के किसानों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि चेकडैम बनने से खेती को नई ताकत मिलेगी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *