उत्तर बिहार के लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे समय से ट्रेनों की भीड़ और परिचालन दबाव झेल रहे मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर अब तीसरी रेल लाइन बिछाने की तैयारी तेज हो गई है. रेलवे ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाते हुए फाइनल लोकेशन सर्वे का काम तेजी से शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि यह परियोजना पूरी होने के बाद उत्तर बिहार की रेल व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार करीब 86.21 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण रेलखंड का फाइनल लोकेशन सर्वे दिल्ली की अरुणोदय इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है. सर्वे का कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है और इसके पूरा होने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी. इसके आधार पर निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी का रास्ता साफ होगा.














Be First to Comment