बिहार की राजनीति में मंगलवार की सुबह एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे, लेकिन वहां जो हुआ उसने मौजूद कार्यकर्ताओं, नेताओं और मीडिया कर्मियों को हैरान कर दिया।
सुबह-सुबह जैसे ही नीतीश कुमार का काफिला संजय झा के आवास पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों में हलचल तेज हो गई। सभी को उम्मीद थी कि नीतीश कुमार गाड़ी से उतरेंगे, लोगों से मुलाकात करेंगे और शायद कुछ राजनीतिक संदेश भी देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संजय झा खुद गाड़ी के पास पहुंचे और नीतीश कुमार से बाहर आने का आग्रह करने लगे। इस दौरान नीतीश कुमार गाड़ी के अंदर बैठे रहे और बाहर खड़े लोगों की ओर हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिखाई दिए। संजय झा ने एक-दो नहीं बल्कि कई बार उनसे बाहर निकलकर लोगों से मिलने का अनुरोध किया।











Be First to Comment