Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को ब’म से उ’ड़ाने की ध’मकी: मचा हड़कंप, कोर्ट परिसर कराया गया खाली

मुजफ्फरपुर: सिविल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना के बाद बुधवार को पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जिला जज महोदय के निर्देश पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सख्त करते हुए सिविल कोर्ट कैंपस को खाली कराने का आदेश जारी किया गया। आदेश मिलते ही अधिवक्ता, न्यायिक कर्मचारी, पक्षकार और आम नागरिकों को परिसर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी भरे संदेश के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत अलर्ट मोड में आ गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है, जो पूरे परिसर की गहन तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। कोर्ट के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही कोर्ट परिसर के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने की भी अपील की गई है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां धमकी के स्रोत की जांच में जुटी हुई हैं। तकनीकी टीम द्वारा संदेश की सत्यता और इसके पीछे के लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने और सुरक्षा एजेंसियों से क्लियरेंस मिलने के बाद ही कोर्ट की कार्यवाही दोबारा शुरू की जाएगी। तब तक सभी अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों से संयम बरतने और सहयोग करने की अपील की गई है। आगे के खबर अपडेट जाने के लिए बने रहे मुजफ्फरपुर न्यूज़ के साथ 

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *