Press "Enter" to skip to content

नीतीश कुमार के दूसरे चरण की समृद्धि यात्रा शुरू, मधुबनी को देंगे 391 करोड़ का तोहफा

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले चरण की समृद्धि यात्रा समाप्त करने के बाद आज से दूसरे चरण की यात्रा की शुरुआत मिथिलांचल से करेंगे. मधुबनी जिले को मुख्यमंत्री आज 391 करोड़ की योजनाओं का तोहफा देंगे.

101 योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री 298 करोड़ की लागत से 101 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे तो वहीं 93 करोड़ की लागत से 294 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन और शिलान्यास के साथ मुख्यमंत्री विकास योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे और समीक्षा भी साथ ही लोगों से संवाद भी करेंगे.

कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे डिप्टी सीएम

मधुबनी में समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी तैयारी कर ली गई है. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ सभी स्थानीय सांसद विधानमंडल के सदस्य और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.

कब तक थी पहले चरण की यात्रा

पहले चरण की मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा 16 जनवरी से 24 जनवरी तक चली, जिसमें मुख्यमंत्री ने नौ जिलों की यात्रा की है. पहले चरण की समिति यात्रा में मुख्यमंत्री ने सभी नौ जिलों को सैकड़ो करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया है.

कब होगी दरभंगा में समृद्धि यात्रा

अब दूसरे चरण में मुख्यमंत्री मिथिलांचल के तीन जिलों की यात्रा करेंगे 28 जनवरी को दरभंगा और 29 जनवरी को मुख्यमंत्री समस्तीपुर में समृद्धि यात्रा करेंगे और सैकड़ो करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

मिथिलांचल में एनडीए प्रदर्शन शानदार

मिथिलांचल में एनडीए को लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में लोगों का जबरदस्त वोट मिला है और अधिकांश सीटों पर जीत भी मिली है. दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर की 30 विधानसभा सीटों में से 36 सीटों पर एनडीए है. मधुबनी की 10 सीटों में से 9 सीटों पर एनडीए को जीत मिली है इसलिए मिथिलांचल पर सरकार का विशेष फोकस भी रहा है.

मधुबनी की यात्रा है कुछ खास

केंद्र सरकार भी पिछले कुछ सालों से मिथिलांचल पर मेहरबान रही है. इसलिए मुख्यमंत्री का विधानसभा चुनाव के बाद मधुबनी की यात्रा का विशेष महत्व है. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का भी यह इलाका है. मुख्यमंत्री मधुबनी जिले के लोगों का समृद्धि यात्रा के दौरान आभार भी जताएंगे.

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *