Press "Enter" to skip to content

वर्दी में फूहड़पन बर्दाश्त नहीं! सहरसा में महिला जवानों के ‘भोजपुरी डांस’ पर गिजी गाज, दो ट्रेनर बर्खास्त

सहरसा : सहरसा में ट्रेनिंग समाप्त होने की खुशी में महिला होमगार्ड जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जवान सरकारी वर्दी पहने हुए भोजपुरी के फूहड़ और अश्लील गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं। जैसे ही यह वीडियो विभाग के आला अधिकारियों तक पहुँचा, महकमे में हड़कंप मच गया। सहरसा होमगार्ड कमांडेंट ने इसे अनुशासन का गंभीर उल्लंघन मानते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो ट्रेनर हटाए गए, भविष्य के लिए भी ब्लैकलिस्ट

कमांडेंट ने मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रेनिंग के दौरान मौजूद दो सेवानिवृत्त फौजियों (ट्रेनर्स) को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह भी आदेश जारी किया है कि इन दोनों को भविष्य में कभी भी किसी भी स्थान पर ट्रेनर के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा।

महिला जवानों से मांगा गया स्पष्टीकरण

यह वीडियो कटिहार से ट्रेनिंग के लिए सहरसा आई महिला जवानों का बताया जा रहा है। जवानों ने कुल पांच भोजपुरी गानों पर डांस किया और खुद ही उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। कमांडेंट ने संबंधित महिला जवानों से स्पष्टीकरण (Show Cause) मांगा है कि सरकारी वर्दी की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला यह कृत्य क्यों किया गया।

अनुशासन पर उठे सवाल

विभागीय सूत्रों के अनुसार, वर्दी में इस तरह का व्यवहार पुलिस बल के अनुशासन और प्रतिष्ठा के विरुद्ध है। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी जवानों पर आगे की दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *