Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

मुजफ्फरपुर: सोमवार को मुजफ्फरपुर के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया, जिसकी शुरुआत 16 अगस्त, 2025 से प्रथम स्तर पर विभिन्न विद्यालय/महाविद्यालय में इंट्रा विद्यालय / इंट्रा महाविद्यालय प्रतियोगिता के रूप में हुई थी।  वहीं समाप्ति द्वितीय स्तर पर दिसंबर माह में इंटर स्कूल/कॉलेज प्रतियोगिता के रूप में हुई। यह कार्यक्रम खासकर बच्चों और युवाओं में स्वामी विवेकानन्दजी के आदर्शों, विचारों, उनके देश के प्रति त्याग की भावनाओं से अवगत कराकर नई ऊर्जा का संचार करना है। इस कार्यक्रम में कुल 40 विद्यालय/महाविद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दौड़ में 221 छात्र/छात्राओं का चयन किया गया, जिन्हें आज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्र पाठ, संगीत और दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो रिपुसूदन प्रसाद श्रीवास्तव। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो० मधु सिंह, डॉ जी के ठाकुर, दीपक कुमार (एल आई सी एसडीएम), प्रो० हरिनारायण पाण्डेय उपस्थित रहे। मंच संचालन का कार्य डॉ” भारती मेहता, सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, बिहार विश्वविद्यालय ने किया।

आगत अतिथियों का स्वागत आश्रम के सचिव स्वामी भावात्मानन्द महाराज ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और पुस्तक प्रदान कर किया। स्वागत भाषण में उन्होंने स्वामी विवेकानंद के युवकों के प्रति संदेश की बातें कीं। आगे मुख्य अतिथि  जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर ने कहा कि हमारे युवाओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ स्वामीजी के आदर्शों से सीख लेने की आवश्यकता है। हम युवाओं

को हमेशा आगे अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल घनात्मक दिशा में लगानी चाहिए। स्वामी विवेकानन्दजी के समय प्रचार-प्रसार में काफी कठिनाई थी, लेकिन आज सोशल मीडिया का दौर है, जिसके माध्यम से स्वामीजी के आदर्शों और विचारों का प्रचार करना काफी सरल है। इस अवसर पर प्रो० मधु सिंह ने कहा स्वामीजी का मुख्य उद्देश्य था कि हर युवाओं में जो उनके अंदर शक्ति संचित है, उसका सदुपयोग हो।

विशिष्ट अतिथि प्रो० हरिनारायण पाण्डेय ने कहा कि अवस्था के अनुरूप हमलोगों को अपनी ऊर्जा का उपयोग मानव कल्याण हित में करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० जी० के० ठाकुर ने कहा कि मानव की सेवा भगवान की सेवा है। उसके लिए बच्चों में किताची ज्ञान के साथ-साथ नैतिक शिक्षा की आवश्यकता है, तभी स्वामीजी का सपना पूरा होगा। विशिष्ट अतिथि श्री दीपक कुमार ने बच्चों को स्वामीजी का संदेश सुनाया “उठो, जागो और तब तक आगे बड़ो जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।

“आज जिन चयनित छात्र/छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी, उनको जिलाधिकारी महोदय ने अपने हाथों से पुरस्कार दिया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण प्रो० सलोनी भारती, प्रो० मंजू श्री, प्रो० अमरेन्द्र ठाकुर, आदित्य कुमार, साकेत कुमार, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार साहा, डॉ महाचन्द्रप्रसाद सिंह एवं श्री रजनीकान्त, आई सी आई सी आई बैंक के प्रबंधक ने किया।

अध्यक्षीय भाषण में प्रो रिपुसूदन प्रसाद श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया एवं स्वामीजी के आदर्शों से अवगत कराया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन का कार्य स्वामी लीलामयानन्द महाराज ने किया। इस अवसर पर स्टडी सर्किल के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *