Press "Enter" to skip to content

घू’सखोर जिला कृषि पदाधिकारी रंगे हाथों गि’रफ्तार, पुनर्नियोजन के एवज में मांगे थे 2 लाख रुपये

मुजफ्फरपुर: बिहार सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का एक्शन जारी है. इसी के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को 19 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी उनके शहर के चर्च रोड स्थित किराए के निजी आवास से की गई है.

घूसखोर जिला कृषि पदाधिकारी अरेस्ट

गिरफ्तार अधिकारी सुधीर कुमार के पास वर्तमान में परियोजना निदेशक (आत्मा) और सहायक निदेशक (शस्य) तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी था. निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मामला कृषि विभाग के एक निविदा (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मी संतोष कुमार के पुनः योगदान (री-ज्वाइनिंग) से जुड़ा है.

2 लाख रुपये मांगे थे घूस

आरोप है कि सेवा विस्तार और दोबारा नियुक्ति के बदले सुधीर कुमार ने संतोष कुमार से दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. पहली किस्त के रूप में दिए थे 1.81 लाख रुपये परिवादी संतोष कुमार ने बताया कि नौकरी बचाने के लिए उसे भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा. उसने बैंक से लोन लिया. पत्नी के गहने गिरवी रखे और अपनी गाड़ी बेचकर 5 दिसंबर को 1 लाख 81 हजार रुपये आरोपी अधिकारी को दे दिए. इसके बावजूद शेष 19 हजार रुपये के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था.

11 दिसंबर को शिकायत दर्ज

लगातार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर संतोष कुमार ने 11 दिसंबर को पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर निगरानी ने विशेष टीम गठित की. योजना के तहत शनिवार को जैसे ही परिवादी रिश्वत की शेष राशि देने आरोपी अधिकारी के आवास पर पहुंचा. पहले से मौजूद निगरानी टीम ने 19 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सुधीर कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

क्या बोले विभागीय डीएसपी?

निगरानी डीएसपी मिथलेश कुमार ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक (आत्मा) सुधीर को उनके आवास से 19 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 03/26 दर्ज किया गया है. आरोपी पदाधिकारी के आवास पर छापेमारी और दस्तावेजों की जांच की जा रही है. आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *