Press "Enter" to skip to content

बिहार में बड़ा रेल हा’दसा, सीमेंट लदी मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे, 3 नदी में गि’रे

जमुई: बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया. जसीडीह-झाझा रेलखंड पर सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसमें करीब 16 डिब्बे बेपटरी हो गए. हादसा इतना भयानक था कि कई डिब्बे पुल से नीचे नदी में जा गिरे.

Jamui goods train derail

कहां हुआ हादस

यह दुर्घटना आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत जसीडीह-झाझा मुख्य रेल मार्ग पर हुई. स्थान टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बधुआ नदी पर बना पुल संख्या 676 है. हादसा देर रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच हुआ, जब मालगाड़ी जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी.

कई डिब्बे नदी में गिरे

रिपोर्ट्स के अनुसार, मालगाड़ी के कुल 16 से 19 डिब्बे पटरी से उतर गए. इनमें से तीन डिब्बे सीधे पुल से नीचे बधुआ नदी में गिर गए, जबकि कुछ डिब्बे पुल पर ही पलट गए और एक-दूसरे पर चढ़ गए. सीमेंट के बोरे चारों ओर बिखर गए, जिससे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

रेल यातायात पर प्रभावित

हादसे के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया. किउल-जसीडीह रेलखंड पर कई यात्री और मालगाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गई. कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ और घंटों तक ट्रैफिक प्रभावित रहा.

राहत कार्य शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया. झाझा और जसीडीह से राहत ट्रेनें और भारी मशीनरी मौके पर रवाना की गईं. रेल पुलिस, आरपीएफ और तकनीकी अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बेपटरी डिब्बों को हटाने का कार्य शुरू किया.

कोई हताहत नहीं

राहत की बात यह है कि इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है. मालगाड़ी होने के कारण इसमें कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया.

कैसे हुआ हादसा

रेलवे अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं. शुरुआती आशंका तकनीकी खराबी या ट्रैक में गड़बड़ी की जताई जा रही है. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही रेल परिचालन बहाल किया जाएगा. रेलवे ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *