मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के आदर्श ग्राम स्थित संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में आज वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव Annual Cultural Fiesta–2025 बड़े उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। छात्रों ने कुल 23 आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें भारतीय संस्कृति, कला, संगीत, नृत्य और सामाजिक विषयों का शानदार मिश्रण देखने को मिला।


कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद नन्हे छात्रों ने वेलकम सॉन्ग, ऊर्जा से भरा धक – धक और मनमोहक एबीसी डांस प्रस्तुत किया। सामाजिक संदेशों से भरपूर हंगर थीम ने दर्शकों को भावुक कर दिया।




भारत की विविधता को दर्शाते हुए साउथ इंडियन डांस, सूफी डांस, बिहार फोक और इंडियन क्लासिक डांस ने दर्शकों का मन मोह लिया। ऐतिहासिक मूल्यों को जागृत करने वाली प्रस्तुति जलियावाला बाग़ और प्रेरणादायक ऑपरेशन सिन्दूर को विशेष सराहना मिली।

कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा पर आधारित बेस्ट एजुकेशन थीम और हास्य रंग भरने वाला मेरा नाम जोकर भी आकर्षण का केंद्र रहे। अंत में कल्चर एंड फाइनल के जरिए छात्रों ने एकता, संस्कृति और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और कला-संस्कृति के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है।







Be First to Comment