Press "Enter" to skip to content

बिहार के नेशनल हाईवे पर बनेंगे ट्रक पार्किंग जोन, ई-चालान से परेशान ट्रक मालिकों की मांग पर विभाग की पहल

बिहार : बिहार सरकार के परिवहन विभाग (सड़क सुरक्षा परिषद्) ने राज्य के सभी जिलों से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों के लिए ‘रोड साइड पार्किंग’ की सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है । 

इस संबंध में लीड एजेंसी के कार्यपालक पदाधिकारी ने 10 दिसंबर 2025 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के क्षेत्रीय पदाधिकारी और पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है 

यह मामला तब सामने आया जब बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार, राम सेवक सिंह ने विभाग को ई-मेल के जरिए अपनी समस्या बताई । एसोसिएशन का आरोप है कि प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस अधिकारियों को ई-चालान करने का ‘टारगेट’ दिया जाता है, जिसे पूरा करने के लिए गलत तरीके से फाइन किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि राज्य में यात्री वाहनों के लिए तो पड़ाव की सुविधा है, लेकिन भारी वाहनों के लिए कोई जगह निर्धारित नहीं है 

शिकायत में कहा गया है कि जब ट्रक चालक थककर सड़क किनारे गाड़ी लगाकर सोते हैं, तो पुलिसकर्मी उन खड़ी गाड़ियों की फोटो खींचकर ई-चालान भेज देते हैं । 

कई जगहों पर बिना फोटो खींचे भी जुर्माना लगाया जा रहा है । इसी समस्या से बचने के लिए एसोसिएशन ने मांग की थी कि हर जिले में नेशनल हाईवे के किनारे पार्किंग स्थल बनाए जाएं । विभाग ने इस आवेदन को स्वीकार करते हुए संबंधित एजेंसियों को कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित कर दिया है 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *