Press "Enter" to skip to content

विधानसभा में तेजस्वी का खास अंदाज, नीतीश के मंत्री रामकृपाल को लगाया गले….

बिहार : बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हो गया। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने सभी 243 विधायकों को शपथ दिलाई। इस दौरान विधानसभा में शिष्टाचार का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर विरोधी बीजेपी में शामिल नीतीश कैबिनेट के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव को गले लगाकर बधाई दी।

तेजस्वी यादव अपनी सीट से उठकर उनके पास गए और शुभकानाएं दी। इस दौरान सदन में एक अलग सा माहौल बन गया। इस मिलन का सियासी गलियारे में खूब चर्चा हो रही है।

सदन की कार्यवाही समय से शुरू हुई। प्रोटेम स्पीकर ने पहले मंत्रियों बने विधायकों को शपथ दिलाई। सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। जब कृषि मंत्री राम कृपाल यादव की बारी आई तो नजारा बदल गया। शपथ लेने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपनी सीट से उठकर राम कृपाल यादव के पास पहुंच गए।

तेजस्वी यादव राम कृपाल के गले से लिपट गए। काफी दिनों बाद दोनों नेता जीरो डिस्टेंस से मिले तो सदन में हलचल बढ़ गई।

सदन के बाहर तेवर दिखाने वाले विपक्षी नेता सदन के भीतर शुभकामनाएं दे रहे थे। सियासी टकराव के माहौल में मिलन का यह दृष्य सौहार्द और लोकतांत्रिक शालीनता का प्रतिमान बन गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *