Press "Enter" to skip to content

राबड़ी देवी को छोड़ना होगा 10 सर्कुलर रोड, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

पटना : बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी अभी मुख्यमंत्री आवास के ठीक सामने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में निवास करती हैं. लेकिन नीतीश सरकार ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के लिए नया आवास तय किया है. अब इंतजार है कि राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव या फिर उनके परिवार के सदस्य इसपर क्या बोलते हैं.

RABRI DEVI

नया पता 39 हार्डिंग रोड

 पहले के आदेश को रद्द करते हुए नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के लिए 39 हार्डिंग रोड, पटना आवंटित किया गया है. भवन निर्माण विभाग की ओर से इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. लालू परिवार के लिए यह एक बड़ा झटका है. पिछले दो दशक से लालू यादव का परिवार 10 सर्कुलर रोड में ही रहता है. लेकिन अब सरकार के आदेश के बाद राबड़ी देवी का सरकारी आवास का पता बदल जाएगा.

RJD ने साथा निशाना

विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले नीतीश सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. ऐसे में इस फैसले पर बवाल मचना तय है. विपक्ष के नेता अभी से ही अपनी भौंहे टेढ़ी करने लगे हैं. नीतीश कुमार पर बीजेपी का दबाव बता रहे हैं.

पहले भी आवास पर हो चुकी है सियासत

पहले भी सरकारी आवास पर बिहार में काफी विवाद होते रहे हैं. तेजस्वी यादव जब उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे, तो उन्हें पांच देशरत्न मार्ग दिया गया था. हालांकि नीतीश कुमार बाद में पाला बदलकर एनडीए की सरकार में आ गए.

मामला कोर्ट तक पहुंचा था 

महागठबंधन की सरकार जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष के तौर पर तेजस्वी यादव इस आवास को रखना चाहते थे, जबकि तेजस्वी यादव को पोलो रोड में नेता प्रतिपक्ष का आवास आवंटित हुआ था. वहीं सुशील मोदी को पांच देश रत्न मार्ग उपमुख्यमंत्री के तौर पर आवंटित किया गया था. मामला कोर्ट तक गया तब जाकर तेजस्वी यादव ने आवास छोड़ा था.

RJD को बड़ा नुकसान

दरअसल, इस बार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया है. आरजेडी को केवल 25 सीटों पर ही जीत मिली है. पहले विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका आरजेडी को मिला और अब सरकार ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का 10 सर्कुलर रोड आवास छीनकर बड़ा झटका दिया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *