Press "Enter" to skip to content

बिहार में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक की ह’त्या, ब’दमाशों ने घर के पास गो’लियों से भू’ना

सारण: बिहार के सारण जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरिका में एक शिक्षक हत्या कर दी गई है. बीती रात उस समय सनसनी फैल गई जब ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे एक शिक्षक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल शिक्षक को तत्काल परिजन पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घर के पास बदमाशों ने बरसाई गोलियां

मृतक शिक्षक की पहचान खरिका निवासी पन्ना लाल सिंह के 48 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार सिंह उर्फ सनोज सिंह के रूप में हुई है. वह स्थानीय स्तर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे. पुलिस के अनुसार, रात करीब 9 बजे जब वह ट्यूशन पढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी घर के पास ही बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े.

Murder in Saran

इस विवाद ने ली जान!

मृतक के पिता पन्ना लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे का गांव के ही एक व्यक्ति से करीब तीन लाख रुपये के लेनदेन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. प्रारंभिक जांच में यही आपसी रंजिश हत्या का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी

घटना की सूचना मिलते ही सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर एवं पहलेजा थानाध्यक्ष भी मौके पर मौजूद रहे. एसएसपी ने अपराध के शीघ्र उद्भेदन और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

पुलिस ने किया जल्द गिरफ्तारी का दावा

सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी हो रही है. जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और विधि सम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

घटना से इलाके में दहशत

शिक्षक की हत्या से पूरे खरिका और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों में भारी रोष है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *