Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य उन बच्चों की मदद करना था जिन्हें बीमारी के कारण नियमित अंतराल पर रक्त की आवश्यकता होती है।

इस कैंप में 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार, एसकेएमसीएच थाना प्रभारी आरके गौतम समेत कई पुलिस अधिकारियों और कर्मियों व पत्रकारों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर के आयोजन में दिव्यांश मल्होत्रा का विशेष योगदान रहा। इस दौरान एसकेएमसीएच की प्राचार्य डॉ. आभा रानी सिन्हा, उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. दिलीप कुमार, राम सेवक कुमार, कुंदन कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *