Press "Enter" to skip to content

बिहार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के नायक बने अमित शाह, मतदाताओं और NDA को दिया खास संदेश

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ कर दी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए की बहुमत की सरकार बनती नजर आ रही है। बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। शाम 04.47 बजे तक के रुझान में बीजेपी 91 सीटों पर आगे चल रही है…जदयू 83 सीट पर आगे चल रही है….लोजपा(रा) 19 सीटों पर आगे चल रही है वहीं हम 5 सीट और रालोमो- 4 सीटों पर आगे चल रही है।

Amit Shah sets tone for BJP campaign for 2024 Lok Sabha polls in West  Bengal - The Statesman

महागठबंधन की बात करें तो राजद 27 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर तो लेफ्ट 3 सीटों पर आगे है। वहीं AIMIM- 5 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग ने 243 सीटों का रुझान जारी कर दिया है। जिसके अनुसार एनडीए को 202 सीट पर महागठबंधन 35 सीट पर, एआईएमआई-5 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी और जदयू दोनों बहुमत के आकड़े को पार कर चुकी है। बीजेपी-जदयू अपने दम पर 173 सीट पर है।

गदगद हुए अमित शाह

बिहार में एनडीए की सरकार बनता देख गृह मंत्री अमित शाह गदगद हो गए हैं। अमित शाह ने ट्विट कर बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्विट कर कहा है कि, ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन।

बिहारवासियों द्वारा NDA को यह प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की NDA की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। पिछले 11 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए और नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया। यह जनादेश ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के लिए है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *