मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में एन.डी.ए. को बढ़त मिलती दिख रही है। इन रुझानों के बाद महापौर निर्मला साहू के आवास के बाहर समर्थकों द्वारा ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी का इज़हार कर रहे हैं।

वहीं मौके पर उपस्थित लोगों ने रुझानों को लेकर उत्साह जताया और अंतिम परिणामों का इंतज़ार करने की बात कही।

बता दें कि चुनाव परिणाम शाम तक आने की संभावना है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल प्रशासन और चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना प्रक्रिया में जुटे हैं।







Be First to Comment