Press "Enter" to skip to content

पिता धर्मेंद्र की मौ’त की अफवाह पर फूटा सनी देओल का गुस्सा, कैमरे के सामने आकर बोले- शर्म नहीं आती

हैदराबाद: हिंदी सिनेमा के दमदार एक्टर धर्मेंद्र की मौत की अफवाह फैलने के बाद से उनकी फैमिली गुस्से में है. पहले दिग्गज अभिनेता की पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर आकर इन अफवाहों पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और अब धर्मेंद्र के सबसे बड़े बेटे और बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने पैप्स के कैमरे के सामने आकर उनके पिता की झूठी खबर फैलाने वालों को खरी-खरी सुनाई है.\

आगबबूला हुआ सनी देओल

आज 13 नवंबर को सनी देओल ने अपने घर के बाहर जमा पैपराजी के सामने अपने पिता की झूठी खबरों पर गुस्सा जाहिर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद सनी के फैंस भी गुस्से में हैं और एक्टर का गुस्सा जायज बता रहे हैं. पिता धर्मेंद्र की निधन की अफवाहों पर सनी ने अपने घर के बाहर आकर कहा है, ‘आपको शर्म आनी चाहिए, आपके घर में मां-बाप हैं, आपके बच्चे हैं.. शर्म नहीं आती’. पिता की निधन की झूठी खबरें फैलने पर सनी के चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा है. बता दें, धर्मेंद्र बीते कुछ दिनों तक तबीयत बिगड़ने के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे और इस बीच उनके निधन की खबरें फैलने लगी, जिससे उनके चाहने वालों को बड़ा सदमा पहुंचा था.

धर्मेंद्र को लेकर Sunny Deol की पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, क्यों लिखा- मिस यू पापा - sunny deol share emotional post with dharmendra photo actor says missing you papa

फैंस ने किया सपोर्ट

अब जब सनी देओल ने सरेआम अपना गुस्सा जाहिर किया तो उनके फैंस उनके गुस्से को जायज बता रहे हैं. इस पर एक ने लिखा है, ‘सनी पाजी का गुस्सा तो बनता है’. दूसरा फैन लिखता है, ‘किसी के बाप को जीते-जी मार देना बहुत बड़ा जुर्म है’. तीसरे यूजर ने लिखा है, ‘सनी जी आप उन्हे ढाई किलो का हाथ बताइए’. चौथा फैन लिखता है, ‘आपने बहुत सही किया’. सनी के साथ-साथ धर्मेंद्र की मौत की अफवाह पर उनके फैंस का भी गुस्सा फूट रहा है. बता दें, बीते दिन धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे हैं और आज 13 नवंबर की सुबह-सुबह सनी देओल ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.

इससे पहले सनी ने बताया था कि उनके पिता अब ठीक हैं और अब घर पर उनका ख्याल रखा जा रहा है. बता दें, 89 साल के धर्मेंद्र बीते 6 दशक से भी लंबे समय से सिनेमा में एक्टिव हैं और उनकी अगली फिल्म इक्कीस है, जो आगामी दिसंबर महीने में रिलीज होने जा रही है. इसके अलावा धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं, और अपने फैंस को अपनी पल-पल की अपडेट देते रहते हैं. इसी के साथ उन्हें कविता और शेरो-शायरी का शौक है, जिसे वह अपने वीडियो के माध्यम से फैंस को सुनाते रहते हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *