ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में स्थित हैं। शुक्र सिंह राशि में स्थित हैं। सूर्य और चंद्रमा कन्या राशि में स्थित हैं। बुध, तुला राशि में स्थित हैं। केतु, वृश्चिक राशि में स्थित हैं। गुरु धनु राशि में स्थित हैं। मकर राशि में शनि स्थित हैं। मंगल मीन राशि में स्थित हैं। मंगल वक्री चल रहे थे। बुध भी वक्री हो गए हैं। ये थोड़ा ठीक नहीं है। बुध के वक्री होने के कारण मिथुन और कन्या राशि का बचाव पक्ष कमजोर हो गया है। जबकि उसके पहले से मेष और वृश्चिक राशि का बचाव पक्ष कमजोर चल रहा था। दो-तीन दिन में सूर्य भी नीच के होंगे। सिंह राशि भी कमजोर स्थिति में आएगी। बुध वित्तीय चीजों के मालिक हैं। त्वचा, नसों, ज्ञान के मालिक हैं। मंगल, रक्त, बल, सेना के मालिक हैं। ये सारी चीजें प्रभावित हो रही हैं। ग्रह की स्थिति थोड़ी सी गड़बड़ हुई है।
राशिफल-
मेष-विरोधी दबेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। मां के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। आपके स्वास्थ्य में भी समस्या है। प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। व्यावसायिक स्थिति भी ठीक है। सूर्यदेव को जल दें। पीली वस्तु को सदैव अपने पास रखें।
वृषभ-मन परेशान रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका आपस में उलझेंगे। संतान पक्ष से थोड़ा सा गड़बड़ समाचार मिल सकता है या उनकी सेहत खराब हो सकती है। बाकी आपका स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम ठीक नहीं है। व्यापार ठीक चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी प्रकार का कोई रिस्क न लें। बाकी भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी रुकेगी। घर में थोड़ी सी कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। प्रेम की स्थिति आपकी ठीक है। व्यापारिक स्थिति भी आपकी ठीक चल रही है। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क-बहुत जरूरी है स्वास्थ्य का ध्यान देना। शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है। मानसिक और व्यापारिक स्थिति भी ठीक नहीं है। आपको बहुत जरूरत है कि चोट न लगे। किसी परेशानी में न आएं। मन ठीक रहे। बजरंग बाण का पाठ करें। सफेद वस्तु पास रखें।
सिंह-किसी को रुपए-पैसे न दें। फंस सकता है। अर्थ के मामले में कोई रिस्क लेंगे तो नुकसान में रहेंगे। परेशान हो जाएंगे। वसूली मुश्किल हो जाएगी। बाकी स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चल रहे हैं। कुछ भी हरा चारा किसी मवेशी को खिलाएं।
कन्या-उथल-पुथल मची रहेगी। थोड़ा लो फील करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चलेंगे। पीली वस्तु का दान करें।
तुला-नेत्र विकार या सिरदर्द की पीड़ा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक लेकिन नेत्र विकार या सिरदर्द बना रह सकता है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम अच्छा है। सफेद वस्तुओं का दान करें।
धनु-कोर्ट-कचहरी में कोई रिस्क न लें। राजनीतिक थोड़ी परेशानी हो सकती है। सीने में विकार हो सकता है। पैतृक सम्पत्ति और पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। प्रेम की स्थिति अच्छी नहीं है। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
मकर-परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल हुई हैं। लेकिन अभी भी थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य और व्यापार ठीक चल रहा है। सम्मान पर कोई बात न हो इसका ध्यान रखें। मन परेशान न हो। सफेद वस्तु का दान करें।
कुंभ-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। संतान पक्ष पर ध्यान दें। प्रेम में न उलझें। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। लेकिन जोखिम भरा समय है। व्यावसायिक स्थिति आपकी सही चलेगी। गणेश जी की वंदना करें। कोई नीली वस्तु पास रखें।
मीन-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी सम्बन्ध में कोई रिस्क न लें। ऊंगली उठ सकती है। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। प्रेम में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार आपका ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें। हरी वस्तु का दान करें।
Be First to Comment