ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में स्थित हैं। शुक्र और चंद्रमा की युक्ति सिंह राशि में स्थित है। कन्या राशि में सूर्य स्थित हैं। बुध तुला राशि में स्थित हैं। वृश्चिक राशि में केतु स्थित हैं। धनु राशि में गुरु स्थित हैं। मकर राशि में शनि स्थित हैं। वक्री मंगल मीन राशि में स्थित हैं। ग्रहों की स्थिति ठीक है। पहले से बेहतर चल रहे हैं। अच्छा माना जाएगा। मंगल मार्गी हो जाएंगे तो थोड़ा और बेहतर होगा लेकिन सूर्य आने वाले नों में तुला राशि में जाएंगे तो वो अच्छा नहीं होगा क्योंकि तुला राशि में नीच के होंगे। फिलहाल अभी सब अच्छा चल रहा है।
राशिफल-
मेष-विद्यार्थियों या किसी भी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए अच्छा है। मनोरंजन के क्षेत्र में काम करने वालों, प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए अच्छा है। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए अच्छा है। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी का विश्वास न खोने पाए। स्वास्थ्य मध्यम है आपका। बाकी व्यावसाय वगैरह सब ठीक है। मां काली को प्रणाम करें। सफेद वस्तु अर्पित करें।
वृषभ-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी का योग दिख रहा है। भौतिक सुख, संपदा में वृद्धि दिख रही है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम और व्यावसाय भी अच्छा चलता रहेगा। कोई भी खट्टी चीज जैसे दही, नींबू जिसे उपयुक्त समझें उसे दान करें।
मिथुन-आपका पराक्रम आपको आगे बढ़ाएगा। व्यावसायिक लाभ का समय है। स्वास्थ्य अच्छा चल रहा है। व्यापार और प्रेम दिनों दिन अच्छा चलता जा रहा है। लोगों, अपनों के सहयोग से आप व्यावसायिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा करते जाएंगे। सूर्यदेव को जल देते रहें।
कर्क-धन का आगमन बना रहेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होने का संकेत है। शादी तय हो सकती है। नवसम्बन्ध का आगमन हो सकता है। बस प्रेम और व्यापार में बहुत अच्छा कुछ नहीं दिख रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें।
सिंह-मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। शुभता और आकर्षण बढ़ा हुआ है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-शुभ कार्यों, फैशन इत्यादि में खर्चे की वजह से थोड़ा परेशान रहेंगे। हालांकि किसी खराब काम में पैसा नहीं जा रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापार भी सही चल रहा है। प्रेम की स्थिति भी काफी सुधर चुकी है। शनिदेव को प्रणाम करें। सूर्यदेव को जल दें।
तुला-आर्थिक मामले सुलझेंगे। मानसिक स्थिति सुधरेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम अच्छी स्थिति में जा रहा है। स्वास्थ्य और व्यापार भी सही चल रहा है। सूर्यदेव को जल दें।
वृश्चिक-व्यावसायिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। कोर्ट-कचहरी, सरकारी और राजनीतिक कार्यों के लिए भी अच्छा समय है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार भी आपका सही चल रहा है। सूर्यदेव को जल दें।
धनु-मान-सम्मान पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य आपका अच्छा चल रहा है। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। भाग्यवश कोई काम सुधरेगा। धीरे-धीरे अच्छे दिनों की ओर आप जाएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा चल रहा है। सफेद वस्तु का दान काली मंदिर में करें।
मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। खासकर यूरिन से सम्बन्धित परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करें।
कुंभ-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नया व्यापार, नए सम्बन्ध बनेंगे। कुल मिलाकर बड़ा शुभ समय दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ अच्छा चलेगा। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-शत्रु परास्त होगा। स्वयं नतमस्तक होगा। उसकी ओर से कुछ शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। थोड़ा डिस्टर्बिंग रहेगा। प्रेम और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Be First to Comment