Press "Enter" to skip to content

कहीं नाइट कर्फ्यू तो कहीं स्कूल हुए बंद…5 दिन के अंदर कोरोना वायरस नेे बदली भारत की सूरत

भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के 89 हजाह 129 नए मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 1 करो़ड़ 23 लाख 92 हजार 260 पर पहुंच गए हैं। वहीं इस दौरान एक दिन के अंदर दर्ज की गई 714 मौतों के बाद अब देश में कुल 1 लाख 64 हजार 110 ने कोरोना की वजह से जान गंवा दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इस हफ्ते की शुरुआत में कोरोना वायरस के कुल 1 करोड़ 20 लाख 39 हजार 644 मामले थे। इसके बाद सिर्फ 5 दनों के अंदर ही देश में कोरोना के 3 लाख 52 हजार 616 नए मामले रिपोर्ट हुए। इन पांच दिनों में ही कोरोना की वजह से 2 हजार 267 मौतें भी हुईं।

मौजूदा समय में देश में कोरोना के 6 लाख 58 हजार 909 सक्रिय मामले हैं। वहीं, बीते सोमवार देश में 5 लाख 21 हजार 808 ऐक्टिव केस थे। जानें भारत में इस हफ्ते कोरोना की स्थिति कैसे बदली है:

1. बीते कुछ हफ्तों में राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 3 हजार 594 नए केस आए जो कि इस साल सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले आखिरी बार 4 दिसंबर को दिल्ली में सबसे ज्यादा 4 हजार 67 मामले दर्ज किए गए थे।

2. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में कोरोना की चौथी लहर आ गई है। हालांकि, अभी लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा क्योंकि चौथी लहर पिछली तीन से कम खतरनाक है। इस बार कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी कम है और कम मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है।

3. महामारी से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन लगाए जाने पर विचार किया जा रहा है। राज्य में शु्क्रवार को कोरोना वायरस के 47 हजार 827 नए मामले दर्ज किए गए जो कि इस महामारी की शुरुआत से अब तक के समय में सबसे ज्यादा है। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर नए मामले ऐसे ही बढ़ते गए तो महाराष्ट्र में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी हो जाएगी। पुणे में कोरोना से हालात इतने बदतर हो गए हैं कि आज से वहां 12 घंटे का नाईट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह कर्फ्यू 7 दिनों के लिए लगाया गया है।

4. कर्नाटक में कोविड-19 से जुड़ी नई गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, राज्य में सिनेमा हॉल, पब, बार, क्लब और रेस्ट्रॉन्ट आदि को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिम और स्विमिंग पूलों को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया गया है। शॉपिंग मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर को कोविड-19 से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। इतना ही नहीं छठी से नौवीं तक की क्लास के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं और सभी धार्मिक स्थलों पर भीड़ भी इकट्ठा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

5. पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बीच जम्मू-कश्मीर सरकार टीकाकरण में तेजी ला रही है। खासतौर पर जम्मू, श्रीनगर, बडगाम और बारामूला में। केंद्र शासित प्रदेश के इन 4 जिलों में ही कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

6. केंद्र सरकार ने ऐसे 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की पहचान की है जहां कोरोना की वजह से हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। शुक्रवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली प्रशासन को टीकाकरण में तेजी लाने को कहा है।

7. 1 हजार 733 नए मामलों के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी शुक्रवार को कोरोना वायरस के साल 2021 में सबसे ज्यादा मामले आए। इसमें से अकेले कोलकाता में ही 513 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद नॉर्थ 24 परगना में 331 मामले आए हैं।

8. अकेले शुक्रवार को देश में 36.7 लाख लोगों को कोरोना टीका दिया गया। यह एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार रात 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 7 करोड़ 6 लाख 18 हजार 26 लोगों को कोरोना टीका दिया जा चुका था। इसमें से 9. 48 फीसदी टीके अकेले महाराष्ट्र में दिए गए हैं।

9. कोरोना टीका निर्यात करने के मामले में भी भारत दुनिया में सबसे आगे बढ़ रहा है। भारत ने अभी तक 80 देशों को 6.4 करोड़ खुराकें निर्यात की हैं।

Input: Hindustan

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *