Press "Enter" to skip to content

संस्कार और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा दे रही चाणक्य विद्यापति सोसायटी

मुजफ्फरपुर : सनातन समाज में संस्कार, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य कर रही चाणक्य विद्यापति सोसायटी के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ चतुर्भुजनाथ मंदिर परिसर में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने की, जबकि मंच संचालन कार्यकारी अध्यक्ष पंडित शंभूनाथ चौबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. शशिनाथ झा, प्राचार्य वीरेंद्र झा तथा उद्यान रत्न पंडित भोलानाथ झा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सोसायटी की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की।

संबोधन में डॉ. शशिनाथ झा ने कहा कि संस्कार ही मनुष्यता की पहचान है। यदि संस्कार नहीं हैं तो मनुष्यता भी अधूरी है। उन्होंने कहा कि चाणक्य विद्यापति सोसायटी समाज में संस्कारों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। विशेष रूप से सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव के माध्यम से उन परिवारों को सहयोग मिल रहा है, जो समय या आर्थिक कारणों से अपने बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार नहीं करा पाते।

सोसायटी के अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह, सम्मान समारोह तथा विभिन्न महापुरुषों की जयंती का आयोजन करती है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष पंडित शंभूनाथ चौबे ने कहा कि पिछले 14 वर्षों में संस्था द्वारा दो हजार से अधिक बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया जा चुका है।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से पप्पू झा को सोसायटी का कार्यकारी महामंत्री मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर आचार्य अमित कुमार झा शशिकांत पाठक, डा.वीणा मिश्रा, रंजना झा, मंहत नवलकिशोर मिश्रा, पंडित नवीन ठाकुर पंडित मनोज मिश्रा अरविंद ठाकुर इंद्रकांत झा, सतेन्द्र ठाकुर, सुशील झा, प्रवीण कुमार झा, केएन झा, मनमन त्रिवेदी, हरिशंकर पाठक, मनोज ठाकुर, शंभू झा, नवीन झा, पिंकू झा, मनोज ठाकुर, उदय कुमार व अजयानंद झा सहित अन्य शामिल हुए।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *