Press "Enter" to skip to content

दरभंगा से इस रूट की सीधी उड़ान पर लगा ब्रेक, कल से बंद होगी सेवा.. जानिए

दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. मंगलवार से दरभंगा से कोलकाता के लिए चलने वाली सीधी विमान सेवा बंद हो जाएगी. इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर टिकट बुकिंग रोक दी है, जिसके बाद मिथिलांचल के यात्रियों को अब कोलकाता जाने के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा नहीं मिलेगी.

दरअसल, दरभंगा एयरपोर्ट से अब तक दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध थी. लेकिन कोलकाता रूट बंद होने के बाद एयरपोर्ट से डायरेक्ट फ्लाइट की संख्या घटकर सिर्फ चार शहरों तक सीमित रह जाएगी.

 

कोलकाता जाने वाले यात्रियों को अब परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार, पढ़ाई, इलाज और अन्य जरूरी कामों के लिए मिथिलांचल से बड़ी संख्या में लोग कोलकाता जाते हैं. सीधी उड़ान बंद होने के बाद यात्रियों को दूसरे शहरों से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ सकती है.

इससे यात्रियों का समय और खर्च दोनों बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. खासकर उन लोगों को ज्यादा परेशानी होगी, जो कम समय में कोलकाता पहुंचना चाहते थे.

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो ने दरभंगा-कोलकाता रूट पर अपनी बुकिंग बंद कर दी है. मंगलवार से इस मार्ग पर विमानों का संचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा. हालांकि एयरलाइन की ओर से अन्य रूटों पर उड़ान सेवा पहले की तरह जारी रहेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *