बिहार के लोगों के लिए के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की फ्रंटलाइन मुजफ्फरपुर जिले से होकर आगे बढ़ रहा है. वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले 4 से 5 दिनों के भीतर परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल होंगी. मानसून राज्य के कई अन्य इलाकों को भी कवर कर लेगा।


मौसम केंद्र ने बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. पटना समेत पश्चमि चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखिसराय और बेगूसराय, कुल 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की संभावना है. कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।











Be First to Comment