बिहार के हजारों विशिष्ट शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय ने दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके और विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान दे चुके शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश जारी किया है। इसके तहत संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक दस्तावेज और अनुपस्थिति विवरणी तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि लंबित वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जा सके।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) कार्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के तहत नियुक्त शिक्षकों को अब वेतन भुगतान की प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। विशेष रूप से वे शिक्षक जिन्होंने दक्षता परीक्षा के तृतीय और चतुर्थ चरण को सफलतापूर्वक पास किया है और अपने विद्यालयों में योगदान दे चुके हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।














Be First to Comment