Press "Enter" to skip to content

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा आज, परीक्षा केंद्रों पर इन चीजों पर है पूरी पाबंदी

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और अभ्यर्थियों की सघन जांच की व्यवस्था की गई है।

मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही पदों पर चयन के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सभी केंद्रों पर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले फ्रिस्किंग की जाएगी। इसके साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा की हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित सामान मिलता है तो संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर केवल जरूरी दस्तावेज और परीक्षा सामग्री लेकर ही पहुंचे। किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने को कहा गया है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *