मुजफ्फरपुर: भीषण गर्मी और पेयजल संकट के बीच मुजफ्फरपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 38 अंतर्गत कच्ची सराय स्थित मदीना मस्जिद के निकट आठवें मिनी सबमर्सिबल के शिलान्यास का आयोजन किया गया।

स्थानीय पार्षद शबाना परवीन ने वार्डवासियों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ इस महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर मदीना मस्जिद के इमाम मुफ़्ती बशीर साहब ने क्षेत्र में अमन, तरक्की और लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होने की दुआ की।

पार्षद शबाना परवीन ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, और इस मिनी सबमर्सिबल के चालू होने से आसपास के मोहल्लों के सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विकास मित्र राज किशोर राम, शंकर राम, रफ़त अली, मकसूद अली, मोहम्मद फ़ैयाज़, नंदकिशोर गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि इक़बाल कुरैशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

शिलान्यास के उपरांत लोगों के बीच लड्डू वितरित किए गए तथा क्षेत्र के विकास, खुशहाली और जनकल्याण के लिए सामूहिक रूप से दुआएँ मांगी गईं। वार्डवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गर्मी के मौसम में राहत पहुंचाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया।








Be First to Comment