बिहार में 20 नवबंर 2026 तक लगभग 5 लाख करोड़ रू निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज यह बड़ा ऐलान किया है. साथ ही बिहार में रैपिड रेल चलाने की लेकर कार्य शुरू कर दिए गए हैं. रैपिड रेल के माध्यम से चालीस मिनट में गया, राजगीर, मुजफ्फरपुर पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” मीडिया संवाद कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने बिहार में औद्योगिक विकास की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य अब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। सीमेंट, बेवरेज और डेटा सेंटर जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने घोषणा की कि एनडीए सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने तक लगभग 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। उद्योगों के लिए स्वीकृति प्रक्रिया को आसान बनाते हुए 30 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई है, जिसके बाद आवश्यक अनुमतियां स्वतः प्रदान हो जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सड़क, बिजली, रेल और हवाई संपर्क का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट के बाद कई नए एयरपोर्ट, एयरस्ट्रिप और हेलीपैड परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। राजगीर, गया और मुजफ्फरपुर को जोड़ने वाली रैपिड रेल परियोजना पर भी गंभीरता से काम किया जा रहा है।











Be First to Comment