Press "Enter" to skip to content

IRCTC यूजर्स के लिए खुशखबरी! 15 जुलाई तक आएगी नई वेबसाइट, रेल मंत्री ने किया ऐलान

भारतीय रेलवे के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की नई वेबसाइट 15 जुलाई तक लॉन्च कर दी जाएगी। यह घोषणा उन्होंने एक छात्रा की मांग पर तत्काल कार्रवाई करते हुए की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

समाचार एजेंसी द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्रा ने रेल मंत्री से आईआरसीटीसी की वेबसाइट से जुड़ी समस्याओं और यूजर अनुभव को बेहतर बनाने की मांग की। छात्रा की बात सुनने के बाद रेल मंत्री ने तुरंत संबंधित अधिकारी को फोन लगाया और पूछा कि क्या नई वेबसाइट 30 दिनों के भीतर तैयार की जा सकती है। सकारात्मक जवाब मिलने के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को बताया कि 15 जुलाई तक आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।

रेल मंत्री के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोगों ने इसे यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया सकारात्मक कदम बताया, जबकि कुछ यूजर्स का कहना था कि पूरी तरह नई वेबसाइट बनाने के बजाय मौजूदा प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाया जा सकता है। एक यूजर ने लिखा कि जल्दबाजी में वेबसाइट लॉन्च करने के बजाय समय लेकर अधिक प्रभावी और स्थिर प्लेटफॉर्म तैयार किया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि आईआरसीटीसी को केवल ट्रेन टिकट और रेलवे सेवाओं तक सीमित रखा जाए तथा फ्लाइट, होटल और बस बुकिंग जैसी सुविधाओं को अलग प्लेटफॉर्म पर संचालित किया जाए।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *