बिहार में 10 विधान परिषद सीटों ( 9 रिक्त और 1 उपचुनाव) के लिए जिन 10 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा वो निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। बता दें कि एनडीए ने कुल 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। बीजेपी उम्मीदवार के रूप में भोजपुरी स्टार पवन सिंह, संजय मयूक, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित जबकि जेडीयू ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और लल्लन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया था।
वही विपक्ष (आरजेडी) की तरफ से सुनील कुमार सिंह ने नामांकन पर्चा भरा था। वही एलजेपी (रामविलास) की ओर से असरफ अंसारी ने पर्चा भरा था। सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। सभी 10 उम्मीदवार विधान पार्षद बन गये हैं। निशांत कुमार सहित सभी नेताओं ने आज अपना-अपना सर्टिफिकेट हासिल किया।
बिहार विधान पार्षद के रुप में चयनित होने पर निशांत कुमार सहित 10 लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए। संख्या बल के आधार पर विधान पार्षद निर्वाचित हुए हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत तो हमलोग का भविष्य है, निशांत तो आगे हमलोगों का आदर्श बनेगा। निशांत को आगे ले जाने के लिए जो कुछ भी कदम उठाना पड़ेगा हमलोग करेंगे। निशांत कुमार की शिक्षा पर तेजस्वी यादव के सवाल उठाने पर श्रवण कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव तो नीतीश कुमार पर भी सवाल उठाते थे। नीतीश कुमार पर सवाल उठाते उठाते वो 25 सीट पर सिमट गये। निशांत पर सवाल उठाएंगे तो अब वो 5 सीट पर आ जाएंगे।












Be First to Comment