Press "Enter" to skip to content

तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर जोरदार हमला, डिग्री के सवाल पर जमकर सुनाया

बिहार में अपराध, बेरोजगारी, महंगाई और पलायन समेत अन्य मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला। राबड़ी आवास में लालू प्रसाद के जन्मदिन पर आयोजित भोज के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार पर प्रहार किया।

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में बेरोजगारी, महंगाई और पलायन चरम पर है। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है और अपराधी बेलगाम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है, जबकि अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है।

तेजस्वी ने कहा कि सरकार के खजाने में कुछ नहीं है और बड़े अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने रिशु श्री मामले समेत कई घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार जवाब देने से बच रही है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए बंगला, सुरक्षा और नाम बदलने जैसे मुद्दे उछाले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नौजवान जब अपने अधिकार और रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर उतरते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। महिलाओं को ₹2 लाख देने के वादे का भी जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि उस वादे का क्या हुआ।

सम्राट चौधरी को बहस की चुनौती देते हुए तेजस्वी ने कहा कि अगर वे राजनीति कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री के तौर पर कुछ ठोस काम और बदलाव भी दिखाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ हवा-हवाई बातें करती है और जनता सब देख रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *