बिहार में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड अंतर्गत सरैयागोपाल गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी सड़क की जमीन पर किए गए 13 अवैध कब्जों को हटाया।
गुरुवार को अंचलाधिकारी नाजनी अकरम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ गांव पहुंची। कार्रवाई के दौरान सरकारी भूमि पर बने पक्के मकान, एस्बेस्टस शेड और खपरैल के घरों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।










Be First to Comment