Press "Enter" to skip to content

दिवाली खत्म होते ही छठ महापर्व की तैयारियां हुई तेज, पटना डीएम ने दिए कई निर्देश

दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं। पटना के सभी घाटों पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। जिला प्रशासन की टीम लगातार छठ घाटों की निगरानी में लगी है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को गायघाट से लेकर दीदारगंज तक के घाटों का निरीक्षण दिया और जरूरी निर्देश दिए।

patna chhath ghat photos as more than 100 chhath ghat in patna bihar to be  ready skt | PHOTOS: पटना में इस साल 100 से अधिक छठ घाट हो रहे तैयार, खतरनाक

जिला प्रशासन द्वारा छठ महापर्व की तैयारियों पर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि हर साल के मुताबिक इस साल छठ की तैयारियां और अच्छे तरीके से की जा रही हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल गंगा का जलस्तर करीब तीन मिटर कम है। जिसके कारण संपर्क पथ सूखे हुए हैं और घाट अच्छी तरह से निकले हैं। कुल मिलाकर कहे तो घाटों की तैयारी अच्छी है। जिला प्रशासन की तरफ से लगातार छठ की तैयारियों पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि घाटों का निर्माण किया जा रहा है। उसके साथ ही साथ सभी घाटों पर बैरिकेटिंग की जा रही है। वॉच टावर के साथ साथ लाइट की भी व्यवस्था की जा रही है। नियंत्रण कक्ष, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था और मेडिकल कैंप के लिए स्थल निर्धारित किया गया है। बहुत सारे छठ व्रति रात में घाट पर ही रूक जाते हैं ऐसे में बड़े घाटों पर शेड का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों की सभी घाटों पर प्रतिनियुक्ति रहेगी। निगरानी के लिए सभी घाटों पर सीसीटीवी भी लगाए जा रहे हैं।पटना डीएम डीएम ने बताया कि फिलहाल चार घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है। एलसीटी घाट, राजापुर पुल घाट के साथ दो और घाट खतरनाक माने जा रहे हैं। पटना शहरी क्षेत्र में कुल 108 घाट हैं, जहां तैयारियां चल रही हैं। एक सौ घाट ऐसे हैं जहां छठ किया जा सकता है बाकि 8 घाटों को देखा जा रहा है, उन्हें प्रतिबंधित किया जाएगा। किसी भी छठ व्रति और घाट पर पहुंचने वाले लोगों को असुविधा न हो इसकी कोशिश की जा रही है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *