मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार के बाबाधाम कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में दूसरी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रावणी मेले में जब लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं, तो इनकी सेवा में सबसे आगे यहां के स्थानीय लोग विभिन्न समितियों के माध्यम से सेवाभाव से रहते हैं। इसी दौरान लगातार 33 वें वर्ष मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा कांवड़ियां सेवा शिविर का आयोजन किया गया हैं। शिविर में कावड़ियों के लिए बाबा का प्रसाद रुपी विशाल भंडारा की व्यवस्था की गई।
साथ ही, सत्तू, शिकंजी, चाय, गर्म पानी का सेक, स्नान, शौचालय, विश्रामालय, प्राथमिक उपचार, एवं अन्य सभी सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई। वहीं आपात स्तिथि के लिए एम्बुलेंस भी उपस्थित रहे। मारवाड़ी युवा मंच सदस्यों ने अपनी श्रद्धा-सामर्थ्य के अनुसार कवारियां बंधुओं की निःस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान की।

















Be First to Comment