मुजफ्फरपुर में ‘कल्याण वाटिका’ निर्माण के शुभारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जहां वसुधा कल्याण आश्रम परिवार के सभी स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद दी गई।

मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक आदरणीय राकेश कुमार एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामदयालु सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशिभूषण कुमार सहित सीआरपीएफ के समस्त अधिकारियों तथा महाविद्यालय परिवार के प्रति आश्रम परिवार की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद दिया।
आज सभी ने प्रकृति-उपासक के रूप में एकत्रित होकर प्रकृति के प्रति श्रद्धा, समर्पण और संरक्षण के अपने सामूहिक संकल्प को आगे बढ़ाने के सहभागी बने। सेवा, समर्पण और संघभाव के साथ वसुधा कल्याण आश्रम परिवार का संकल्प निरंतर आगे बढ़े।










Be First to Comment