Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में तिरहुत मुख्य नहर का बांध टूटा, सैकड़ों खेतों में घुसा पानी; किसानों की चिंता बढ़ी

मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड क्षेत्र के रक्सा स्थित वार्ड संख्या 14 में रविवार की अहले सुबह तिरहुत मुख्य नहर का उत्तर दिशा वाला बांध करीब बीस फीट तक टूट गया। बांध टूटने के बाद नहर का पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे खेतों में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई। घटना के बाद किसानों में चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक नहर का बांध टूट गया। देखते ही देखते नहर का पानी आसपास के खेतों में फैलने लगा। किसानों ने इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी। हालांकि नहर में पानी की मात्रा फिलहाल अधिक नहीं होने के कारण खेतों में जमा पानी धीरे-धीरे निकल भी रहा है। इसके बावजूद बांध की समय पर मरम्मत नहीं होने पर स्थिति गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *