Press "Enter" to skip to content

क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, वीडियो वायरल

बिहार की राजनीति में इन दिनों स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। हालांकि इस बार वजह कोई सरकारी फैसला या राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनकी शादी को लेकर पूछा गया एक सवाल है। पटना के आईजीआईएमएस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने उनसे विवाह को लेकर सवाल किया तो उनका दिलचस्प अंदाज कैमरे में कैद हो गया। उन्होंने न तो हां कहा और न ही इनकार किया। बस हल्की मुस्कान के साथ आगे बढ़ गए। यही प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गुरुवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में नई और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और विभाग से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। बातचीत समाप्त होने ही वाली थी कि एक महिला पत्रकार ने मुस्कुराते हुए उनसे निजी जीवन से जुड़ा सवाल पूछ लिया।

पत्रकार ने कहा कि ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि मार्च महीने में उनकी शादी हो सकती है। सवाल सुनते ही निशांत कुमार के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बिना कुछ बोले वहां से आगे बढ़ गए। उनके इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद अधिकारी, पत्रकार और अन्य लोग भी मुस्कुराने लगे। कुछ ही देर में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

निशांत कुमार ने अब तक अपनी शादी या निजी जीवन को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। इसलिए उनके विवाह को लेकर चल रही चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फिलहाल इसे केवल अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।बता दें कि निशांत कुमार बिहार के वरिष्ठ नेता और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे हैं। लंबे समय तक उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी थी। लेकिन वर्ष 2026 में उन्होंने औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया और जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेना शुरू किया और कार्यकर्ताओं के बीच लगातार संवाद किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *