बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्य के स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे की पुरानी व्यवस्था फिर से लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। शिक्षा विभाग इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेने की तैयारी में जुटा है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक इस पर अंतिम मुहर लग सकती है और इसके बाद राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के लिए नया आदेश जारी किया जा सकता है।
शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने गुरुवार को पटना में इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को हाफ-डे व्यवस्था लागू करने की पूरी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। मंत्री के बयान के बाद सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।














Be First to Comment