बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 3 जुलाई को भी राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की सक्रियता के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।











Be First to Comment