Press "Enter" to skip to content

ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, मुंबई मेल की चपे’ट में आने से शिक्षिका की मौ’त

बक्सर में गुरुवार सुबह डुमरांव रेलवे स्टेशन पर एक दर्द’नाक हा’दसे में शिक्षिका वंदना कुमारी की मौ’त हो गई। अप लाइन से गुजर रही मुंबई मेल ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही जा’न चली गई। घट’ना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृ’तका वंदना कुमारी औरंगाबाद जिले के भवानीपुर स्थित एक मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। वह डुमरांव के टेक्सटाइल्स कॉलोनी निवासी और चक्की उच्च विद्यालय में कार्यरत लाइब्रेरियन विद्या शंकर मिश्रा के यहां आई हुई थीं।

परिजनों के मुताबिक, वंदना कुमारी की मां बीमार थीं और उनका इलाज कोइलवर में चल रहा है। गुरुवार सुबह वह अपनी मां के इलाज से जुड़े कार्य के लिए कोइलवर जाने हेतु डुमरांव रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। इसी दौरान यह द’र्दनाक हाद’सा हो गया।

बताया जाता है कि उनके मामा विद्या शंकर मिश्रा टिकट लेने के लिए काउंटर पर गए हुए थे। इसी बीच वंदना कुमारी अकेले प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थीं, तभी अप लाइन से गुजर रही मुंबई मेल ट्रेन की चपे’ट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौ’त हो गई।

घट’ना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और बदहवास हो गए। स्थानीय लोगों ने इस हाद’से पर गहरा शो’क व्यक्त किया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *