Press "Enter" to skip to content

बिहार के स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब हर विषय के लिए अलग शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया नियम

बिहार के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए विषयवार शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने उच्च प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर नया मानक लागू किया है, जिसके तहत प्रत्येक कक्षा में न्यूनतम एक शिक्षक की नियुक्ति अनिवार्य होगी।

शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, उच्च प्राथमिक कक्षाओं में विज्ञान एवं गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषयों के लिए अलग-अलग शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। विभाग का मानना है कि विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता से छात्रों की पढ़ाई बेहतर होगी और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा।

नई व्यवस्था शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप तैयार की गई है। विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे विद्यालयों में छात्रों की संख्या और विषयों की आवश्यकता के अनुसार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

नए मानक के तहत प्रत्येक कक्षा में कम से कम एक शिक्षक होना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा यदि किसी विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक कुल छात्रों की संख्या 105 से 140 के बीच होती है तो वहां एक अतिरिक्त अंग्रेजी शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *