25 जून को आपातकाल की बरसी पर भाजपा पूरे बिहार में ‘संविधान ह’त्या दिवस’ मनाएगी। इस दौरान 90 हजार बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि पटना के ज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करेंगे। 
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और 25 जून को मनाए जाने वाले ‘संविधान ह’त्या दिवस’ की विस्तृत जानकारी दी।
हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए देश की जनता के मौलिक अधिकारों का हन’न किया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कु’चलने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस दिन को पूरे प्रदेश में ‘संविधान ह’त्या दिवस’ और ‘काला दिवस’ के रूप में मनाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की प्रदेशव्यापी जिम्मेदारी पूर्व विधायक पवन जायसवाल को सौंपी गई है।
प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस और जयंती के अवसर पर 23 जून से 6 जुलाई तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 23 जून, 28 जून और 6 जुलाई को राज्य के लगभग 90 हजार बूथों पर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही 30 जून से 6 जुलाई तक राज्य के सभी 52 संगठनात्मक जिलों में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होंगे, जिनमें प्रदेश के मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।










Be First to Comment