Press "Enter" to skip to content

बिहार का मौसम: आज भी उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इस दिन से रफ्तार पकड़ सकता है मानसून

बिहार के सभी जिलों में मंगलवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। पटना, गया समेत कई जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

बीते 24 घंटे के दौरान 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बक्सर और कैमूर राज्य के सबसे गर्म जिले रहे। वहीं पटना, नालंदा, शेखपुरा, गोपालगंज, लखीसराय, बेतिया और कैमूर में हल्की बारिश दर्ज की गई। कई अन्य जिलों में दिनभर बादल छाए रहे।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा बिहार तक पहुंच चुकी है, लेकिन पूरे राज्य में इसका प्रभाव अभी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। पंजाब से बिहार तक फैला मौसमी ट्रफ और निचले स्तर पर चल रही पछुआ हवाएं दक्षिण बिहार की ओर नमी के प्रवाह को बाधित कर रही हैं। इसके कारण बड़े पैमाने पर बादलों का विकास नहीं हो पा रहा है और बारिश कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित रह जा रही है।

राजधानी पटना में मंगलवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि दिनभर उमस बनी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो सकती है। कुछ स्थानों पर बादल बनने की संभावना रहेगी, लेकिन व्यापक बारिश की उम्मीद नहीं है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *