बिहार के सुपौल जिले से चोरी का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने बिजली विभाग और ग्रामीणों दोनों को हैरान कर दिया है. सदर प्रखंड के अमहा पंचायत में चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन को ही निशाना बना लिया. बद’माश करीब 50 पोल से तार काटकर ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी.
घट’ना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बिजली लाइन बंद होने से न सिर्फ सैकड़ों घरों की बिजली प्रभावित हुई है, बल्कि किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है. धान की रोपनी का समय नजदीक होने के कारण किसानों की चिंता और बढ़ गई है.

बताया जा रहा है कि अमहा पंचायत के तिलाबे नदी के पास बहियार क्षेत्र में किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए यह हाईटेंशन लाइन लगाई गई थी. कई किलोमीटर तक फैली इस लाइन के तारों को चो’रों ने एक-एक कर काट दिया. अब मौके पर कई जगह सिर्फ बिजली के पोल खड़े नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले तेज आंधी और तूफान के कारण इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी. इसी खराब स्थिति का फायदा उठाकर चो’रों ने पूरी तैयारी के साथ रात में इस बड़ी वार’दात को अंजाम दिया.
किसानों का कहना है कि यह बिजली लाइन उनके लिए बेहद जरूरी थी. इसी के जरिए खेतों में मोटर चलाकर पानी पहुंचाया जाता था. लाइन बंद होने से सैकड़ों एकड़ खेतों की सिंचाई प्रभावित हो गई है.











Be First to Comment